Tuesday, March 15, 2011

मेरे कुछ प्रश्न

  1. मेरा जन्म क्यों हुआ है? मेरे जीवन का लक्ष्य क्या है
  2. मनुष्य का जन्म क्यों होता है। क्यूँ कहा जाता है कि हर कार्य पूर्व जन्म पर आधारित होता है?
  3. इच्छाएं कहां से आती है? मन क्या है क्यों करता है मन, किसी चीज को करने के लिए।
  4. ये समय क्या है ये अपनी गति से ही क्यों चलता है इसे संचालित कौन करता है?
  5. पराशक्ति क्या है।
  6. ये भावनाएं क्या होती हैं। कहां से आती है?
  7. हम किसी चीज के प्रति आकर्षित क्यूँ होते हैं ? आकर्षण क्या है?
  8. क्या है ये दिमाग ? विज्ञान कहता है कि हम अपने दिमाग का ३-६ प्रतिशत ही उपयोग करते हैं तो फिर यदि व्यक्ति बाकी का ९०-९५ प्रतिशत करने लगे तो क्या होगा। और वो क्यों नहीं कर पाता?
  9. मैं कल्पना करता हूं उस समय की जब इस धरती पर कोई इन्सान नहीं था केवल सिर्फ झरने नदी पेड़ पहाड आकाश और न जाने कितनी प्राकृतिक चीजें। मैं जाना चाहता हूं उस समय में जहां कुछ भी नही था। तब ये संसार कैसा था?
  10. सोचो यदि ये प्रश्न ही न होते तो कैसा होता यदि हम कभी कुछ सोचें ही नहीं तो केसा हो। कोई सवाल कभी पैदा ही न होतो कैसा हो? क्यों सोचते हैं हम? क्या सोचते हैं? ये सोच आती कहाँ से है?

No comments:

Post a Comment